जवाहर नवोदय विद्यालय ने आवेदन किए आमंत्रित : उपायुक्त
Palwal/Alive News : उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर में कक्षा छठी में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश लेने हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, […]
भूमि सुधार एवं विकास निगम पर सब्सिडी पर उपलब्ध है गेंहू के बीज
Palwal/Alive News : उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि अलावलपुर रोड पर नया गांव के नजदीक स्थित हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के श्रीराम वाटिका बिक्री केंद्र पर गेंहू का बीज सब्सिडी पर दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे जल्द से जल्द हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के […]
सोशल मीडिया पर लालू यादव की बेटी और जीतनराम मांझी की बहू के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Patna/Alive News : राजनीति में नेताओं का एक-दूसरे पर जुबानी हमला आम बात है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अब यह जुबानी जंग परिवार की महिलाओं के बीच छिड़ गई है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी और जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी के बीच सोशल मीडिया पर बहुत कहासुनी हुई है। जहां […]
पहलवान व उसके भाई की हत्या के आरोपियों पर पुलिस ने किया एक लाख का इनाम
Chandigarh/Alive News : हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हलालपुर कुश्ती अकादमी में नेशनल स्तर की पहलवान व उसके भाई की हत्या करने के आरोपी पर अकादमी संचालक व अन्य की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। बता दें, हलालपुर कुश्ती अकादमी में गांव की महिला पहलवान निशा व […]
दोहरे हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने अकादमी में की तोड़फोड़
Chandigarh/Alive News : कुश्ती पहलवान निशा व उसके भाई की हत्या से न केवल गांव हलालपुर में मातम पसर है, बल्कि खेल जगत में भी रोष है। निशा ऑल इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स में रजत पदक जीत चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार छोटा भाई सूरज रोजाना बहन निशा को अकादमी में छोड़ने व लेने आता […]
विजिलेंस करेगी पंचकूला और फरीदाबाद नगर निगम में हुए करोड़ाें के घोटाले की जांच
Chandigarh/Alive News : पंचकूला नगर निगम और फरीदाबाद नगर निगम में हुए करोड़ाें के घोटालों की जांच अब विजिलेंस करेगी। यह जानकारी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने टवीट् करके दी। अनिल विज के अनुसार सरकार का मानना है कि विजिलेंस इन मामलों में निष्पक्ष जांच करेगी। उन्होंने बताया कि विजिलेंस फरीदाबाद नगर निगम […]
सडक़ सुरक्षा एवं फर्स्ट एड जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Palwal/Alive News: उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस केंद्र पलवल कृष्ण कुमार के निर्देशन में सडक़ सुरक्षा एवं फर्स्ट एड जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सचिव वाजिद अली ने विशेष योगदान दिया। इस दौरान उपायुक्त ने युवाओं को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण लेने के लिए विशेष रूप से […]
ब्लैक स्पॉट जल्द से जल्द करें चिन्हित, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए करें जरूरी उपाय: उपायुक्त
Palwal/Alive News: उपायुक्त कृष्ण कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का गंभीरता से निरीक्षण करने उपरांत ब्लैक स्पॉट शीघ्रातिशीघ्र चिन्हित करें। तदोपरांत ऐसे स्पॉट्स पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जायें। हर जान कीमती है, जिनकी सुरक्षा के लिए पूर्ण समर्पण व ईमानदारी से […]
वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों के साथ ली सेवानिवृत्त कर्मियों-पूर्व सैनिकों की बैठक
Palwal/Alive News: हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों व सेवाओं की जानकारी तथा लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों की एक टीम तैयार की जाएगी, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों व पूर्व सैनिकों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने समर्पण नामक पोर्टल samarpan.haryana.gov.in तैयार किया है, जिस पर पंजीकरण करवाने वाले लोग […]
प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लें ड्राईविंग लाईसेंस के आवेदक: उपायुक्त कृष्ण कुमार
Palwal/Alive News: ड्राईविंग लाईसेंस के आवेदकों को प्रोत्साहित करते हुए उपायुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि वे प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लें। ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सैंट जॉन ऐम्बूलैंस(भारत)जिला केन्द्र के दिशा-निर्देशन में एक दिवसीय प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण अनिवार्य है। जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन […]

