किसान आंदोलन: किसानों की घर वापसी शुरू, जीटी रोड पर लगा जाम, 15 दिसंबर को घर वापसी करेंगे टिकैत
New Delhi/Alive News: किसान आंदोलन स्थगित किए जाने के बाद किसान घर वापसी कर रहे हैं। भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां होने की वजह से जीटी रोड पर जाम लगा हुआ है। हालांकि जीटी रोड पर जाम की आशंका को देखते हुए किसानों ने अलग-अलग जत्थों में निकलने का फैसला किया था। सिंघू बॉर्डर, कुंडली बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर […]
पिता के पार्थिव शरीर को एकटक निहारती रहीं जनरल की बेटियां, परिजनों से मिलकर पीएम ने बंधाया ढांढस
New Delhi/Alive News: सीडीएस जनरल बिपिन रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दड़ समेत 12 फौजियों और जनरल रावत की पत्नी मधुलिका के पार्थिव अवशेष जब राजधानी के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे तो हर आंख में आंसू थे। जनरल रावत की दोनों बेटियां ताबूत में रखे पिता के अवशेषों को एकटक निहारती रहीं। माहौल तब बेहद गमगीन हो […]
दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में हुआ धमाका, चार लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
New Delhi/Alive News : दिल्ली के रोहिणी कोर्ट नंबर 102 के बाहर गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक धमाका हुआ जिसमें तीन से चार लोग घायल हो गए। दिल्ली के रोहणी कोर्ट में इस प्रकार का हमला पहली बार नही हुआ है, बल्कि इससे पहले भी इस कोर्ट में सुनवाई के दौरान […]
सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, फायरिंग जारी
New Delhi/Alive News: उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिला के चेक चोलैंड क्षेत्र में आज यानि बुधवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की है। अभी भी दो आतंकी छिपे हुए हैं। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को क्षेत्र […]
सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार
New Delhi/Alive News: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। इस हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें सेना के बड़े अफसर भी सवार थे। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है। भारतीय वायुसेना […]
वायुसेना की बढ़ी ताकत, सुखोई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस की एयर वर्जन मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण
New Delhi/Alive News: भारत ने सुखोई लड़ाकू विमान से सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के एयर वर्जन का आज सफल परीक्षण किया। ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने ब्रह्मोस डेवेलपमेंट में इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि इससे देश के भीतर […]
डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी सेवाएं ठप, इमरजेंसी में भी इलाज नहीं, महिला ने ऑटो में तोड़ा दम
New Delhi/Alive News: नीट पीजी काउंसलिंग में देरी होने के चलते डॉक्टरों का गुस्सा अब आम मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक हो चुका है। सोमवार को हड़ताल के चलते कहीं ओपीडी तो कहीं इमरजेंसी में मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। दिल्ली के ज्यादातर अस्पतालों में मरीजों को उपचार के लिए धक्के खाने पड़े। एम्स […]
फिर शुरू हुई सब्सिडी, सरकार ने पहले क्यों बंद की सब्सिडी ?
News Delhi/Alive News: – सरकार ने सभी लोगो को एक खुशखबरी भरी सूचना जारी की है। अगर आप भी एलपीजी (LPG) यूज करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। एलपीजी सब्सिडी यानी रसोई गैस की सब्सिडी (Subsidy) अब ग्राहकों के खाते में आने लगी है। हालांकि, पहले भी एलपीजी सब्सिडी आ रही थी, लेकिन कई […]
इंडियन नेवी डे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं ने नौसेना कर्मियों को दी बधाई
New Delhi/Alive News: आज नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस पर सभी नौसैन्य कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा, ”आपकी सेवा के लिए समस्य […]
गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा करेंगे प्रधानमंत्री के मिशन की शुरुआत, स्कूलों का दौरा कर छात्रों को देंगे ट्रेनिंग
New Delhi/Alive News: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन करने वाले नीरज चोपड़ा आज अहमदाबाद के संस्कारधाम स्कूल का दौरा करेंगे। नीरज चोपड़ा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन की शुरुआत करते हुए संतुलित भोजन, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]

