May 9, 2024

हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार को घोषित किया गया भगोड़ा, मनोहर लाल के खिलाफ लगाया था फ्लैक्स

Karnal/Alive News: करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को भगोड़ा घोषित किया गया है। उन पर साल 2018 में पूर्व CM मनोहर लाल के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाने पर केस दर्ज हुआ था।

बताया जा रहा है कि कोर्ट द्वारा मामले में पेश होने के लिए कई बार सम्मन जारी किए गए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए। जिसके चलते उन्हें पंचकूला कोर्ट ने पीओ घोषित किया। गुरुवार देर रात ही दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल से टिकट दिया गया है। पार्टी ने उन्हें भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने उतारा है।

इस मामले पर बुद्धिराजा ने कहा कि सरकार हथकंडे अपना रही है। वह मेरे ऊपर 4 केस करवा चुके हैं। 8 साल से मैं खट्टर के साथ दो-दो हाथ कर रहा हूं। 174A के ऊपर FIR ही दर्ज नहीं हो सकती। इस बारे में जस्टिस मोहन लाल का फैसला है।