May 10, 2024

13 साल की नाबालिग के साथ सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चार लोग गिरफ्तार

Jharkhand/Alive News : झारखंड के रांची से सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां 13 साल की छात्रा के साथ उसी के दोस्तों ने बारी-बारी से रेप किया। छात्रा गिड़गिड़ाती रही और छोड़ देने की गुजारिश करती रही, लेकिन हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सामने आने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है।

ये है पूरा मामला
रांची के मांडर में रहने वाली छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी। गुरुवार को छात्रा को उसका दोस्त घुमाने के बहाने से उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां पहले से ही छह अन्य लड़के मौजूद थे। छात्रा को संदेह हुआ तो उसने घर वापस जाने की बात कही, लेकिन सातों लकड़ों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और
दुष्कर्म के बाद सातों आरोपी छात्रा को उसकी सहेली के घर छोड़ गए। पूरी रात छात्रा डरी सहमी रही। अगली सुबह शुक्रवार को जब छात्रा घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को आपबीति बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।