April 26, 2024

8 दिसंबर को होगा तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन

Faridabad/Alive News: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एंव क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 21 से 23 दिसंबर तक गांधी नगर गुजरात में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले तैराकी खेल के अधिकारी और कर्मचारियों का चयन 8 दिसंबर को खेल परिसर सैक्टर-12 में किया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष से अनुरोध है कि तैराकी खेल के ट्रायल देने के इ़च्छुक अधिकारी और कर्मचारियों को दिनांक 8 दिसंबर को सुबह 9 बजे खेल परिसर सैक्टर-12 में भेजने का कष्ट करें।

संबंधित विभाग यह प्रमाण पत्र दे की वे अमुक विभाग, कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी है। उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने-जाने का किराया संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायते https://dopt.gov.in/ पर उपलब्ध है। कोविड-19 महामारी की हिदायतों की पालना भी की जायेगी।