August 26, 2026

समाधान शिविर की शिकायतों का समय पर करें निस्तारण: एडीसी

फरीदाबाद में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक करतीं एडीसी अंजलि श्रोत्रिया।

Faridabad/Alive News: हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव साकेत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में फरीदाबाद की ओर से एडीसी अंजलि श्रोत्रिया शामिल हुईं।

बैठक के बाद एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर की सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान हो चुका है, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) तुरंत पोर्टल पर अपलोड की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण या एटीआर अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि वे प्रत्येक सोमवार और वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।