Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 के डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में भारत के महान ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एकत्रित होकर महान राष्ट्रनायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की मजबूत नींव रखना था। इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय की सम्माननीय निदेशिका कल्पना वर्मा ने अपने प्रेरणादायक संदेश में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए तथा जीवन में विविधता में एकता के सूत्र को बनाए रखते हुए राष्ट्र की समरसता को सुदृढ़ करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के देश के प्रति अटूट समर्पण और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया।

