April 27, 2024

प्राइवेट अस्पताल कोरोना डोज के नाम पर मचा रहे लूट, वसूल रहे मनमानी फीस

New Delhi/Alive News : कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद अलका हाल ही में स्वस्थ हुईं है। डॉक्टरों से परामर्श लेने के बाद अलका ने कोविन वेबसाइट पर अपना करवाया किया और फिर 23 अक्तूबर को पूर्वी दिल्ली के मक्कड़ अस्पताल में स्पूतनिक-5 का अपॉइनमेंट भी ले लिया। इसके बाद जब अलका टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने पहुंचीं तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने अलका से दो डोज के 2200 रुपये मांगे। यह सुनकर वह काफी हैरान हो हुई। इसे कर्मचारियों ने अस्पताल का नियम बताया।

मिली जानकारी के अनुसार अलका इसकी शिकायत के लिए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय पहुंचीं, लेकिन एक घंटे इंतजार के बाद भी संबंधित मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने भी कोई कार्रवाही नहीं की। इसके बाद अलका ने अपना अपॉइनटमेंट ही निरस्त कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सरकारी केंद्रों की संख्या बढ़ने की वजह से प्राइवेट में वैक्सीन की मांग कम हो गई है। पिछले दो महीने में ही इनके यहां वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में 60 से 70 फीसदी तक की गिरावट आई है। ऐसे में प्राइवेट अस्पतालों ने सरकार से वैक्सीन वापस करने की मांग तक की है। इसके चलते वैक्सीन लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है। साथ ही सरकार को दिए जा रहे ऑर्डर में भी प्राइवेट अस्पतालों ने अब नया ऑर्डर नहीं दिया है। इसीलिए लागत और मुनाफा निकालने के लिए मनमाने नियम बनाए जा रहे हैं।