May 19, 2024

वर्तमान में दस हजार कर्मचारी अनुबंध के आधार पर लगाए जाएंगे विभागों में

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले यहां सरकारी विभागों में करीब एक लाख पदों पर पक्की भर्ती की तैयारी है। वही अगले कुछ दिनों में अनुबंध आधार पर 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अभी तक सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में 98 हजार 845 व्यक्तियों को अनुबंध के आधार पर लगाया जा चुका है।

मंगलवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक लेते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि कच्ची नौकरियों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग को वरीयता दी जा रही है। अनुबंध पर रखे कर्मचारियों में 30 हजार 214 कर्मचारी अनुसूचित जाति के हैं और 27 हजार 185 कर्मचारी पिछड़ा वर्ग ए और बी श्रेणी के हैं। वर्तमान में 10 हजार 21 और कर्मचारी की भर्ती की मांग निगम के पास आई है।