October 27, 2026

अवैध शराब सहित एक को दबोचा

Palwal/Alive News : शहर थाना पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर बगैर परमिट अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अनूप कुमार के अनुसार मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि टाकीपुर मोहल्ला निवासी पवन शराब तस्करी का काम करता है। जो फिलहाल अपने मकान में भी शराब बेचने का काम कर रहा है।

सूचना मिलते ही एएसआई अशोक कुमार व हैड कांस्टेबल सूबे सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी पवन को हिरासत में लिया गया। पवन के मकान की तलाशी के दौरान 33 बोतल अंग्रेजी शराब व 14 बीयर बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।