June 14, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में एक युवक लापता

Palwal/Alive News : शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथीन जाने की बात कहकर घर से निकला युवक वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने युवक के पीड़ित पिता की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी रवि कुमार के अनुसार पलवल के झाबर नगर निवासी संजय वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरा 21 वर्षीय पुत्र लक्ष्य 8 मई को घर से हथीन जाने की बात कहकर गया था जो कि वापस घर नहीं लौटा। पीड़ित ने अपने पुत्र की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।