May 1, 2024

गांजा पत्ती सप्लाई करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने एक गांजा पत्ती सप्लाई करने वाले आरोपी देवी सिंह उर्फ लव को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

आरोपी देवी सिंह उर्फ लव फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी देवी सिंह ने आरोपी शाहरुख को 2 किलो गांजा पत्ती 16 रुपये में बेचा था। आरोपी शाहरुख को 19 सितंबर को थाना डबुआ के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी किसी काम से मथुरा ट्रेन से गया था। वहां पर उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई। जिससे वह 10 हजार रुपये में 2 किलो गांजा पति खरीद कर लाया था। जिसे उसने शाहरुख को बेच दिया था। आरोपी देवी सिंह ने यह गांजा पत्ती पैसे कमाने के चक्कर में खरीदा था। गांजा पत्ती को पहले ही बरामद किया जा चुका है।गिरफ्तार आरोपी को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
में बेचा था।

आरोपी शाहरुख को 19 सितंबर को थाना डबुआ के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी किसी काम से मथुरा ट्रेन से गया था वहां पर उसकी मुलाकात एक अनजान व्यक्ति से हुई जिससे वह 10 हजार रुपये में 2 किलो गांजा पति खरीद कर लाया था। जिसे उसने शाहरुख को बेच दिया था। आरोपी देवी सिंह ने यह गांजा पत्ती पैसे कमाने के चक्कर में खरीदा था। गांजा पत्ती को पहले ही बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।