October 29, 2026

वाहन चोरी करने के आरोप में एक को धरा

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। संबंधित मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अशफाक उर्फ जैकी है जो नुहू जिले के तुंडलाका गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिसमें आरोपी ने उसके द्वारा चोरी की गई दो मोटरसाइकिल के बारे में क्राइम ब्रांच टीम को जानकारी दी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना आदर्श नगर तथा सेक्टर 58 में चोरी की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।