November 20, 2026

दस वर्षीय बेटे की गला घोटकर हत्या करने वाला हैवान पिता गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : सीकरी गांव में 10 वर्षीय बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम निखिल है जिसकी उम्र करीब 27 वर्ष है। आरोपी सीकरी में नाई की दुकान पर काम करता है। 16 अगस्त की सुबह आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर अपने 10 वर्षीय बेटे की गला घोट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतक बच्चे के दादा की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर 58 में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस चौकी की टीम ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया।