October 17, 2026

अवैध हथियार सहित एक आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम गगन है। आरोपी मूल रुप से नेपाल का रहने वला है। आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर-14 का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सराय ख्वाजा के एरिया सेक्टर-37 से काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देशी कट्टा व एक जिन्दा रोंद बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।