August 26, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पाली चौकी पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम और मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पुलिस चौकी पाली की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओ.पी. सिंह और पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को समाज में भाईचारे, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस और छात्रों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल ने समाज में एकता, सहयोग और पुलिस-जन संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया।