Noida/Alive News: प्रमेथियस स्कूल ने शहर की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से नोएडा टैलेंट हंट की शुरुआत की है। स्कूल के संस्थापक, अध्यक्ष एवं हेड ऑफ स्कूल मुकेश शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि नोएडा के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए अवसर, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के पहले चरण का आयोजन 3 से 5 जुलाई तक हुआ, जिसमें डांस, सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, डिबेट, स्विमिंग, शूटिंग, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताओं में करीब 13 सौ से 14 सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दूसरे चरण में दस से 12 जुलाई तक बैडमिंटन और जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
करीब दस लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाले इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को हाई-परफॉर्मेंस प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोचिंग और जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल मिशन पोडियम फिनिश के तहत 2036 ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

