April 20, 2024

नगर निगम ने 11 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News: नगर निगम द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 11 इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 12.70 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। एनआईटी जोन-2 में 3 चल रही इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 03.51 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 01 इकाईयों ने प्रोपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है।

बल्लभगढ जोन-1 ने 08 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 9.21 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और उनकी ओर से बकाया सम्पत्ति कर की राशि प्राप्त नही हुई है। उन इकाईयों की जल्दी ही निगम द्वारा नीलामी करने की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें। इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देष दिए है कि सभी सम्पत्ति कर बकायादारों से बकायाजात वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।