May 1, 2024

जानिये भारत में हर वर्ष क्यों मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स-डे

Faridabad/Alive News: नेशनल डॉक्टर्स डे डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है। उनका जन्‍म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था और इसी दिन 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी। वह एक सम्मानित डॉक्टर थे। उनकी याद को ताजा रखते हुए भारत में हर वर्ष नेशनल डॉक्टर दिवस मनाया जाता है।

भारत में हर वर्ष नेशनल डॉक्टर दिवस मनाया जथा है। हर साल की तरह इस साल भी नेशनल डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही साथ जीवन देने वाले डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है.नेशनल डॉक्टर्स-डे डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है। बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक होने के साथ-साथ एक सम्मानित डॉक्टर भी थे। नेशनल डॉक्टर दिवस डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। डॉक्टर भगवान से काम नहीं यह लोगो की जान बचते है नया जीवन दान देते है।

नेशनल डॉक्टर्स-डे कब मनाया जाता है
ये दिन डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है। उनका जन्‍म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था और इसी दिन 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी. बीसी रॉय प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक होने के साथ-साथ एक सम्मानित डॉक्टर भी थे, जिन्हें 4 फरवरी, 1961 को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। बिधान चंद्र रॉय चिकित्सक होने के साथ पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे. हर साल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है। यहां जानिए भारत समेत अन्‍य देश नेशनल डॉक्‍टर्स डे कब मनाते हैं।

कब हुई डॉक्टर्स-डे की शुरुआत?
भारत में पहली बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1991 से हुई थी। इस साल केंद्र सरकार ने पहली बार डॉक्टर डे मनाया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत एक डॉक्टर की याद में हुई थी। उनका नाम डॉ बिधान चंद्र राॅय था।