May 1, 2024

डॉक्टर्स डे : सरकारें डॉक्टरों की सुरक्षा पर दे ध्यान

Faridabad/Alive News: भारत में हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। डॉक्टर दिवस डॉक्टर को सम्मान देने के उपलक्ष जाता है। यह 1991 से मनाया रहा है। डॉक्टर अपने मरीज की जान बचने के लिए बहुत कुछ करते है। डॉक्टर और मरीज के बिच रिश्ते अच्छे होने चाहिए। लकिन आज के समय देखा जा रहा है की हिंसा की वारदाते बढ़ती जा रही है।

डॉक्टर दिवस हर साल डॉक्टरों को सम्मान देने के उपलक्ष में मनाया जाता है। नेशनल डॉक्टर्स दिवस डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को समर्पित किया जाता है ताकि मरीज अपने डॉक्टरों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दे सकें। डॉक्टर और रोगी के बीच रिश्ते अच्छे होने चाहिए, लेकिन ये समय के साथ कम होते जा रहे हैं और हिंसा की वारदाते भी बढ़ती जा रही है। डॉक्टर अपने रोगी की सेवा अच्छे भाव से करता है रोगी को स्वस्थ करने के लिए अच्छी सेवा प्रदान करते है ताकि रोगी जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके।

क्या कहना है डॉक्टर का

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर-मरीज़ के रिश्तों की बड़ोतरी और डॉक्टरों के विरुद्ध हिंसा की कमी बारे में अपने विचार आपके साथ साझा करना चाहता हूं। हमारी सरकार से मांग है की जो भी व्यक्ति सरकारी अधिकारी डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते है उनके खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही की जाये न की डॉक्टर के साथ कार्यवाही की जाये। क्योंकि डॉक्टर अपना काम बड़ी श्रद्धा से करते है, रोगी को अच्छी सेवा प्रदान करते है। डॉक्टर का काम रोगी को जीवन बचाने का होता है और डॉक्टर अपने रोगी को अच्छी सेवा प्रदान करते है।

डा सुरेश अरोडा, पूर्व प्रधानआईएमए