May 4, 2024

जूनियर रेडक्रॉस ने उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

Faridabad/Alive News : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में उधम सिंह जयंती पर उन्हें वर्चुअल कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और कॉर्डिनेटर गणित प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर ने कहा कि जलियां बाग वाले नरसंहार का बदला उधम सिंह ने लंदन जा कर लिया।

उन्होंने कहा कि उधम सिंह भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे। इन का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को हुआ था। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ डायर लन्दन में जाकर गोली मारी। ऊधम सिंह की ज़िंदगी पर ठंडा करके खाने वाली कहावत लागू होती है। जिन्होंने साल 1919 में हुए जलियाँवाला बाग़ में हत्याकांड का बदला लेने के लिए पूरे 21 साल तक इंतज़ार किया। माइकल ओ डायर जिन्होंने क़दम-क़दम पर उस हत्याकांड को उचित ठहराया था।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि बैठक के बाद दीवार के पीछे से मोर्चा संभालते हुए उधम सिंह ने माइकल ओ डायर पर गोलियां दाग दीं। दो गोलियां माइकल ओ डायर को लगीं जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। उधम सिंह ने वहां से भागने की कोशिश नहीं की और अपनी गिरफ्तारी दे दी। उन पर मुकदमा चला। 4 जून 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा और कॉर्डिनेटर गणित प्राध्यापिका डॉक्टर जसनीत कौर ने पोस्टर और स्लोगन बनाने वाली छात्राओं दृष्टि मेघवाल, प्राची को प्रथम, काजल पांचाल, निशा को द्वितीय और शिवानी तथा छवि को तृतीय घोषित करते हुए वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।