November 3, 2026

जेजेपी संगठन में विस्तार, 11 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बुजुर्गों-विधवाओं-विकलांगों की पेंशन में सरकार करेबढ़ोतरी वरना, जेजेपी करेगी आंदोलन

Chandigarh/Alive News : जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठन का विस्तार करते हुए 11 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। रोशन ढांडा को राष्ट्रीय सचिव और इंजीनियर ओपी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। ज्ञान सिंह गुर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुनील मुंड और जितेंद्र श्योराण को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, मुकेश वाल्मीकि को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। अजय प्रताप उर्फ बबलू खटाना को युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सागर सिवाच को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा एडवोकेट सुमेर सैनी को लाडवा, बलराज बैनीवाल को आदमपुर और संगीत जोगी को पानीपत ग्रामीण का हलका प्रधान नियुक्त किया गया है।