April 27, 2024

इंडियन नेशनल लोकदल ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

Faridabad/Alive News : आज इंडियन नेशनल लोकदल के ज़िला इकाई की घोषणा कर दी गयी। घोषणा पार्टी के ज़िलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफ़े सिंह राठी की उपस्थिति में सेक्टर-11 स्थित पार्टी कार्यालय पर की गई।

देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभय सिंह चौटाला व नफ़े सिंह राठी की आज्ञानुसार देवेंद्र सिंह तेवतिया को कार्यकारी प्रधान, विनोद नागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। ठाकुर शिवदत्त एडवोकेट, नजमुड़द्दीन, अनिल भाटिया, अंजु हुड्डा व विजय तेवतिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बच्चू सिंह तेवतिया को प्रधान महासचिव व पृथ्वी सिंह, दलबीर प्रजापत, जावेद खान, कृष्ण लाल बजाज, जोगेंद्र मलिक व जितेंद्र चतुर्वेदी को महासचिव बनाया गया है। बोधराज रावत को पृथला क्षेत्र, सरदार कुलदीप सिंह को एनआईटी, नरेंद्र भाटिया को बढकल, जीत सिंह डागर एडवोकेट को फ़रीदाबाद, ओमदत्त नागर को तिगाँव व रोहताश जाखड को बल्लभगढ़ का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जयवीर पांचाल संगठन सचिव होंगे। छोटूराम जांगड़ा, रणवीर पहलवान, ओमइन्द्र, अविनाश त्यागी, कमल बघेल, हरीश बाँगा व राजू डिंडे को सचिव की ज़िम्मेदारी दी गयी है। प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, संजय पांचाल को मीडिया प्रभारी व बलवंत तेवतिया को कार्यालय सचिव के पद के लिए मनोनीत किया गया है।

देवेंद्र सिंह चौहान ने इनके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की भी घोषणा की। महिला प्रकोष्ठ की जगजीत कौर पन्नू, खेल प्रकोष्ठ के लिए केसर ड़ागर, भूतपूर्व सनिक प्रकोष्ठ लिए विरेंद्र फ़ौजी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के लिए श्री हरकेश मास्टर, पिछड़ा वर्ग के लिए राजेश जांगड़ा, व्यापार प्रकोष्ठ के लिए विष्णु सूद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की लिए रियासुद्दीन, युवा (शहरी) प्रकोष्ठ के लिए शशिकांत गहलोत, कर्मचारी प्रकोष्ठ के लिए धर्मपाल दलाल, किसान प्रकोष्ठ के लिए धारा सिंह, श्रमिक प्रकोष्ठ के लिए सुरेश चंद मोर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के लिए राज बाला शर्मा, क़ानूनी प्रकोष्ठ के लिए राम शरण रौतेला, तपरीवास प्रकोष्ठ के लिए राजकुमार व चिकित्सा प्रकोष्ठ के लिए डा. राजेंद्र चौहान को मनोनीत किया गया है।

नफ़े सिंह राठी ने पदाधिकारियों को मनोनयन पर बधाई दी व पहली बर मनोनीत किए गए ज़ोन अध्यक्षों को उनकी ज़िम्मेदारियाँ समझाई। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र को कई ज़ोनों में विभाजित किया गया है।हर ज़ोन का एक अध्यक्ष बनाया गया है ज़ोन अध्यक्ष खेहल्का अध्यक्ष के साथ काम करते हुए पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक लेकर जाएँगे। पृथला, बल्लभगढ़ व एनआईटी को सात-सात, बड़खल, तिगाँव व फ़रीदाबाद को पाँच-पाँच ज़ोनों में बाँटा गया है।

नफ़े सिंह राठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि उनकी ज़िम्मेदारी आठ ज़िलों में लगायी गयी है। सभी ज़ोन अध्यक्षों को उन्होंने अपनी कार्यकारिणी आगामी 15 दिनों में तैयार करने के आदेश भी दिए है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद इनेलो कार्यकर्ताओं में नया रक्त-संचार हुआ है और उनका जोश बढा हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी ज़िला परिषद, नागर परिषद व नागर पालिकाओं के चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ाए जाएँगे।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मेहनत के लिए कमर कस लें। आगे आने वाला एक समय निश्चित ही इंडियन नैशनल लोकदल का होगा। पदाधिकारियों को कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र तेवतिया सहित फ़रीदाबाद प्रभारी राज सिंह मोर (रिटायर्ड एसपी) ने भी सभा की संबोधित किया।