September 14, 2026

भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, क्रू मेंबर्स सुरक्षित

New Delhi/Alive News : भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। गनीमत की बात रही कि हेलीकॉप्टर में दोनों पायलट और तीन क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। यह जानकारी भारतीय वायुसेना ने दी है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था। गुरुवार को जब पायलट ने इसे उड़ान भरने की कोशिश की तो यह क्रैश कर गया। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हादसे के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे।