September 16, 2026

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी बीपीटीपी से गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : पुलिस अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि कुमार है। आरोपी वर्तमान में केएलजे अपार्टमेंट सेक्टर-77 का तथा स्थाई रुप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव पूराअस्ता का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रो से प्राप्त सूचना से थाना बीपीटीपी के एरिया केलजे सोसाइटी सेक्टर-77 से देसी कट्टे व जिंदा रोंद सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।