October 27, 2026

Health

सरकारी अस्पताल के बाहर महिला की डिलीवरी, स्टाफ की लापरवाही पर परिजनों का हंगामा

Faridabad/Alive News: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण अस्पताल के बाहर ही जमीन पर बच्चे को जन्म देना पड़ा। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। […]

डेंगू-मलेरिया को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट

Noida/Alive News:गर्मी का मौसम नजदीक आते ही डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। संभावित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में पहले से ही व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत एक अलग वार्ड तैयार किया गया है, जहां सभी […]

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में “हर घर रक्तदाता” अभियान के तहत बंसी विद्या निकेतन स्कूल में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए आयोजित किया गया, जिसमें पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद का सहयोग रहा। शिविर का आयोजन स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु […]

DC Ayush sinha

बेटियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान शुरू, 31 मई तक चलेगा अभियान : डीसी 

Faridabad/Alive News: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग, फरीदाबाद द्वारा HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान पूरे जिले में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 28 फरवरी 2026 से 31 […]

एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल की लापरवाही पर सवाल

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल से रेफर होकर जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। यह घटना अस्पताल से करीब 400 मीटर पहले नीलम फ्लाईओवर के पास हुई। फिलहाल मां और नवजात दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल […]

श्री सिद्धदाता आश्रम में 723 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Faridabad/Alive News: सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम-श्री सिद्धदाता आश्रम में रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नेत्र जांच कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 700 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करा कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इनमें 233 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। […]

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री के आक्रामक तेवर : पीजीआईएमएस में अव्यवस्थाओं पर भड़की

Rohtak/Alive News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बीते शनिवार को रोहतक के पीजीआईएमएस में औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने मरीजों के लिए लंबी लाइनें, अव्यवस्थित रजिस्ट्रेशन, दवाइयों की कमी और गंदगी (विशेषकर शौचालय) देखकर भड़क गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। नाराजगी और कार्रवाईमंत्री ने […]

बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Faridabad/Alive News: बृहस्पतिवार दोपहर तक तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को देर रात हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। दिन के समय तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। देर रात मौसम ने करवट ली और बारिश होने से वातावरण ठंडा […]

मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ीं बीमारियां, बीके अस्पताल में बढ़े सांस के मरीज

Faridabad/Alive News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप और अचानक हो रही बारिश के कारण शहर में बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। बीके अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन 25 से अधिक मरीज सांस संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। […]

बादशाह खान अस्पताल में फिर शुरू हुआ हार्ट सेंटर, जल्द होगी एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में सोमवार से हार्ट सेंटर की ओपीडी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। आने वाले 10 से 12 दिनों के भीतर यहां एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप नीति के तहत तीन दिन पहले […]