Faridabad/Alive News: विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वैज्ञानिक सोच और तकनीकी कौशल दिखाने का मंच मिला। सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित 14वें श्री हरि इंटरस्कूल साइ-स्पेक्टेकल 2026 में 35 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यहां साइंस क्विज, टेड टॉक और टेक टास्क के जरिए विद्यार्थियों की ज्ञान क्षमता, रचनात्मकता और समस्या सुलझाने की प्रतिभा परखी गई। साइंस क्विज में एमवीएन सेक्टर-17 ने पहला, होमर्टन स्कूल ने दूसरा और विद्या निकेतन स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। टेक टास्क में एमवीएन सेक्टर-17 प्रथम रहा, जबकि टेड टॉक में मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
क्विज से लेकर टेक टास्क तक, विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच और तकनीकी हुनर

