April 25, 2024

इंजीनियरिंग कॉलेज समेत चार संस्थानों ने मिलकर तैयार किया इलेक्ट्रिक मास्क, पेटेंट के बाद मिलेगा बाजारों में

Chandigarh/Alive News : पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज समेत चार संस्थानों ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक मास्क तैयार किया है जो वायरस को चेहरे से दूर भगा देगा, यानी मास्क लगाने वाला पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इस मास्क की खास बात यह है कि इस मास्क को चार्ज किया जा सकेगा और एक माह से अधिक समय तक इसका प्रयोग किया जा सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस अनोखे मास्क का पेटेंट करवाया जा रहा है। पेटेंट होने के बाद यह मास्क बाजार में आएगा। इस मास्क की एक और खास बात यह है कि यह कोरोना समेत अन्य वायरस से भी बचाव करेगा।

जानकारी के अनुसार यह मास्क भी बाजार के अन्य मास्क के जैसा ही है। कोई बदलाव नहीं है। कपड़े या अन्य चीजों से बना मास्क चुंबकीय रूप से चार्ज हो जाएगा। वायरस जब ड्रॉपलेट आदि के जरिए शहर में घुसने की कोशिश भी करेगा तो वह प्रवेश नहीं कर पाएगा। मास्क पहनने वाला व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। टीम ने इस मास्क के लिए फिल्ट्रेशन सिद्धांत को अपनाया है।