Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कुल 1.835 किलोग्राम गांजा और 3.7 ग्राम MDMA बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमन खान, योगेश और रोहन को गिरफ्तार किया। अमन खान के कब्जे से खेड़ीपुल सब्जी मंडी के पास 297 ग्राम गांजा, योगेश से आगरा नहर पुल के पास 240 ग्राम गांजा और रोहन से नेहरू कॉलोनी डबुआ क्षेत्र में 360 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने हिम्मत को गांव जवां से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 436 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, सोहनपाल को दिलीप कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 512 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने भी कार्रवाई करते हुए देशराज निवासी मेवला महाराजपुर को सेक्टर-45 से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 3.7 ग्राम MDMA बरामद हुई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनके खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

