October 30, 2026

क्राइम ब्रांच ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 861 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद में गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी और बरामदगी का सामान।

Faridabad/Alive News: नशा तस्करी के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी और क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 861 ग्राम गांजा बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच भूपानी ने डबुआ मंडी के पास से राहुल को 310 ग्राम गांजे के साथ, जबकि सेक्टर-30 की टीम ने राजीव कॉलोनी के पास से प्रेमराज को 551 ग्राम गांजे के साथ दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।