November 21, 2026

मोटरसाइकिल चोरी के अलग अलग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में गिरफ्तार दो आरोपी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में मोटरसाइकिल चोरी की दो अलग-अलग वारदातों को सुलझाते हुए अपराध शाखा सिकरोना और सेक्टर-16 की टीमों ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-8 क्षेत्र में 25 अक्टूबर 2026 को मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। इस मामले में अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने राजस्थान के डीग जिले के गांव शाहसन निवासी मुबारिक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

वहीं, थाना सेक्टर-17 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के दूसरे मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने बिहार के छपरा निवासी विमल उर्फ सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।