September 16, 2026

हरियाणा के बैंक महाघोटाले की केंद्र सरकार करवाए निष्पक्ष जांच : दुष्यंत चौटाला

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में प्राइवेट बैंकों के माध्यम से सरकारी फंड के कथित गबन के मामले को लेकर दुष्यंत चौटाला ने इसे मल्टी स्टेट स्कैम बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बड़े घोटाले की जांच केवल राज्य स्तर पर संभव नहीं है, इसलिए CBI और SFIO जैसी केंद्रीय एजेंसियों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे पहले ही नरेंद्र मोदी को पत्र लिख चुके हैं। चौटाला ने दावा किया कि इस घोटाले के तार चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के फंड से भी जुड़े हो सकते हैं और इसकी राशि हजारों करोड़ तक पहुंच सकती है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते देश में गैस और तेल संकट पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में लोगों को गैस की कमी के कारण लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

चौटाला ने सरकार से अपील की कि ऊर्जा आपूर्ति को सुचारु किया जाए और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।