May 6, 2024

नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर में उड़ रही ग्रैप नियमों की धज्जियां

Faridabad/Alive News: नगर निगम की लापरवाही के कारण स्मार्ट सिटी में हॉट स्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि प्रतिबंध के बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में निर्माण कार्य जोरों पर है। कूड़ा जलाने तो लोगों के लिए आम बात हो गया है, क्योंकि नगर निगम रोक लगाने में असफल हो रहा है। शहर में ग्रैप के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। परिणामत शहर में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में हैं। हालांकि, दो दिनों में हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है।

ग्रैप के अधिकतर नियमों पालन करने की जिम्मेवारी नगर निगम प्रशासन की है, लेकिन यहां नयमों का पालन नहीं किया जा रहा है। पानी का छिड़काव भी सड़कों पर नियमित रूप से नहीं हो रहा है। नगर निगम के मुताबिक हॉट स्पॉट में एयरफोर्स रोड, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-48, चावला कॉलोनी, भारत कॉलोनी, प्याली रोड, सारन रोड आदि इलाके शामिल है, लेकिन इनमें पानी का छिड़काव नहीं हुआ है। जबकि इन इलाकों में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक बना रहता है।

हार्डवेयर चौक हो या फिर प्याली चौक, सेक्टर-15 मे जहां जिले के सबसे ताकतवार व्यक्ति जिलाधीश रहते हैं, सेक्टर 14 आदि सड़क में गहरे गड्ढ़े है। शाम के समय इन सड़को पर धूल छाई रहती है।

यहां चल रहे है निर्माण कार्य
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के निर्माण कार्य सेक्टर-2, 7, 8, 10,11, 64, 64डी,65 में धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि निर्माण कार्य करने वालों ने बिना किसी डर भय के नियमों का ताक पर रखकर निर्माण सामग्री को भी खुले में डाला हुआ है, जो उड़ कर प्रदूषण बढ़ा रही है। इसके अलावा सेक्टर-तीन चावला कॉलोनी, भूदत कॉलोनी, भीमसेन कॉलोनी, पंजाबी मौहल्ला, ऊंचा गांव, मलेरना रोड, सुभाष कॉलोनी सहित शहर में जगह-जगह निर्माण कर्या किए जा रहे हेहै। इनमें अवैध निर्माण कार्य भी शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी में करीब दस इलाकों में प्रतिदिन और रात में कूड़ा जलाया जाता है। नगर निगम ने कूडाजलाने वालों पर कोई अंकुश नहीं लगाया है। नगर निगम ने जब से ग्रैप लागू हुआ है। तब से अभी तक करीब पांच चालान ही कूड़ा जलाने वालों के काटे हैं। इसमें तीन चालान तंदूर जलाने वालों के भी शामिल हैं।

क्या कहना है अधिकारी का
जिन इलाकों में पानी छिड़काव नहीं हो पा रहा है, वहां जल्द पानी का छिड़काव करवाया जायेगा। हॉट स्पॉट की निगरानी सोमवार से शुरू होगी। कूड़ा जलाने और निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाया जाएगा। ग्रेप के नियमो का पालन करवाया जायेगा।
बीरेंद्र कर्दम, मुख्य अभियंता, नगर निगम।