October 11, 2026

लगातार सिरदर्द और हाथ-पैरों में सुन्नपन को न करें नजरअंदाज

Faridabad/Alive News: सिरदर्द, चक्कर आना, कमर दर्द और हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याएं लंबे समय तक बनी रहें तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में रविवार को आयोजित ब्रेन और स्पाइन हेल्थ कैंप में विशेषज्ञों ने लोगों को इन लक्षणों के प्रति जागरूक किया। शिविर में करीब 200 लोगों ने जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया। न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. विक्रम दुआ, डॉ. संदीप घोष और डॉ. मेघा शारदा ने ब्रेन, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों व उपचार की जानकारी दी। शिविर में 499 रुपये में विभिन्न जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।