May 19, 2024

शीतकालीन अवकाश के दौरान दिव्यांग बच्चे जाएंगे एडवेंचर कैंप

Chandigarh/Alive News: नए साल की शुरुआत के साथ ही 2 से 7 जनवरी तक पहली से 12वीं कक्षा तक के दिव्यांग बच्चों का एडवेंचर कैंप शुरू हो रहा है। इसमें प्रदेश भर के प्रत्येक जिले से 40- 40 दिव्यांग बच्चे जाएंगे। 1 से 15 जनवरी तक जहां स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है वह कपा देने वाली ठंड में दिव्यांग बच्चे पंचकूला के भूरी और टिक्कर ताल में होने वाले एडवेंचर कैंप के लिए निकलेंगे साथ जाने वाले शिक्षकों के लिए भी बच्चों को ठंड से बचाना चुनौती से कम नहीं है।

ये होगा बजट
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने समग्र शिक्षा के जिले प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को कैंप के लिए अवगत करा दिया है। कैंप में 880 दिव्यांग बच्चे भाग लेंगे। प्रत्येक जिले से जाने वाले बच्चों के लिए 31 हजार 900 रुपए और प्रदेश में दिव्यांग बच्चों के लिए 7 लाख 2 हजार 900 रूपये का बजट जारी किया गया है।

पहले बैच में अंबाला, भिवानी, चरखी, दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, झज्जर, कैथल और कुरुक्षेत्र के 440 दिव्यांग बच्चे पंचकूला की दूरी के लिए रवाना होंगे। वही दूसरे बैच में करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, पानीपत, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के 440 बच्चे चंडीगढ़ से टिक्कर ताल के लिए निकलेंगे।