July 30, 2026

रिसर्च और आपसी सहयोग पर चर्चा

Noida/Alive News: एमिटी यूनिवर्सिटी में बुधवार को क्वांटम मैटेरियल्स एंड डिवाइसेस फाउंडेशन के डेलीगेशन ने दौरा किया। इस दौरान फाउंडेशन के सीईओ आदित्य व्यास और टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. जागृति द्विवेदी शामिल रहे। एमिटी साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. डब्ल्यू. सेल्वामूर्ति ने उनका स्वागत किया। बैठक में एमिटी क्वांटम मिशन के तहत रिसर्च और आपसी सहयोग पर चर्चा हुई। आदित्य व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के तहत देश में क्वांटम तकनीक, सेमीकंडक्टर और अच्छे उपकरणों पर काम किया जा रहा है। डॉ. सेल्वामूर्ति ने कहा कि एमिटी क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है।