May 10, 2024

अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती जारी, निर्माणाधीन मकान को किया सील

Faridabad/Alive News : नगर निगम आयुक्त के दिशा- निर्देश पर एनआईटी क्षेत्र के मकान न. 5ए 81सी पर काफी समय से चल रहे अवैध निर्माण को लेकर पहले नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी किया गया। उसके पश्चात भी निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण को बंद नही किया। जिसके बाद वीरवार को नगर निगम कर्मचारियों द्वारा मकान न 5ए 81सी पर चल अवैध निर्माण की पहली मंजिल, दूसरी मंजिल और तीसरी मंजिल को सील कर दिया गया।

निगमायुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को सहन नही किया जायेगा और ऐसे सभी निर्माणों को निर्माणकर्ताओं के हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जायेगा। निगमायुक्त ने आम जन से अपील की है कि वे निर्माण करने से पहले अपने भवन का नक्शा निगम से पास कराएं अन्यथा सभी अवैध निर्माणों तथा निर्माणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।