September 15, 2026

आबकारी विभाग के महाराज सिंह एवं उषा देवी को सेवानिवृत्ति पर दी बधाई

Faridabad/Alive News : आबकारी एवं कराधान विभाग वेस्ट से महाराज सिंह एवं उषा देवी को सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारी संघ की ओर से विदाई कार्यक्रम आयोजन किया गया है। सेक्टर-12 स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में एक कार्यक्रम रख कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ व अधिवक्ताओं ने शॉल पगड़ी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

कार्यक्रम में डिप्टी एक्साइज एवं टैक्सेशन कमिश्नर धर्मवीर दहिया, पुनीत शर्मा, जितेंद्र डूडी, विजय कौशिक आदि अफसर स्टाफ मेंबर मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्नर धर्मवीर दहिया, पुनीत शर्मा ने कहा सेवानिवृति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जो हर सरकारी कर्मचारी को एक ना एक दिन इसका सामना करना पड़ता है लेकिन विभाग के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से किए गए कार्यों को विभाग कभी भूलता नहीं है और वह छाप हमेशा सबके जहन में बनी रहती है हमारे स्टाफ की तरफ से आने वाले समय के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर एडवोकेट दीपक गेरा, राजेश गुप्ता, अभिषेक जोशी, अमित कुमार, अरविंद पटेल, ए के चौधरी, दीपक छाबड़ा, तरुण गर्ग, यशपाल शर्मा, प्रदीप कपूर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग लाल ने किया।