Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में एक क्लब में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 21A निवासी एक व्यक्ति ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी कि 26 मार्च को वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित एक क्लब में उसकी बेटी का बर्थडे पार्टी थी। उसी समय क्लब मालिक के बेटे रिशित और उसके दोस्त भी वहां मौजूद थे।
शिकायत के अनुसार, गाना चलाने को लेकर रिशित चितकारा, वैभव और करीब 10-11 अन्य लड़कों ने उसकी बेटी और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा, तो उसके साथ भी हाथापाई की गई।
पुलिस ने मामले में मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 27 मार्च को रिशित (25), निवासी सेक्टर-21 और 28 मार्च को ध्रुव, निवासी एनआईटी-2 को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

