March 29, 2024

बिहार: बहन को छठ का प्रसाद देकर घर लौट रहे युवक की दबंगों ने करवाई जबरदस्ती शादी, मामला दर्ज

Patna/Alive News : बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला काफी चर्चे में है। यह मामला नालंदा के मानपुर का बताया जा रहा है। मानपुर थाना क्षेत्र के धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार की दबंगों ने हथियार के बल पर जबरदस्ती शादी करा दी। वहीं घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि बंदूक के बल पर उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और जबरन उसकी शादी करा दी। पीड़ित युवक ने जब विरोध किया तो रातभर बंधक बनाकर युवक के साथ मारपीट भी।

मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 11 नवंबर को छठ का प्रसाद देने के लिए अपनी बहन के ससुराल सरबहदी गांव गया था। वहां से लौटने के दौरान परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने बंदूक दिखाकर उसे अगवा कर लिया। एक घर में उसकी जबरन शादी करा दी गयी।