Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14 में नशे के खिलाफ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या डॉ. अनिता गौतम, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार और यातायात प्रभारी गौरव लूथरा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। डॉ. वर्मा ने कर्मचारियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 या हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर सूचना दी जा सकती है।

