June 12, 2026

फरीदाबाद: मतदाता कार्ड बनवाने और गलतियों में सुधार के लिए 26 अक्टूबर तक मौका, पढ़िए खबर

डीसी विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा यह निर्देश दिया

Faridabad/Alive News: भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य निरंतर जारी है। बीएलओ स्कूल की समाप्ती के बाद भी वोटर लिस्ट पर कार्य  कर रहे हैं। मतदाता कार्ड बनवाने के लिए 10 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक का मौका है। इस दौरान कार्ड में नाम और पता सहित अन्य गलतियों को ठीक किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार  27अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट इलेक्ट्रोल पब्लिकेशन किया जाएगा। 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर तक दावे व आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।

वहीं 04 व 05 नवम्बर तथा 02 व 03 दिसम्बर- 2023 को विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। दावे और आपत्ति को 26 दिसंबर 2023 को निपटान किया जाएगा। 05 जनवरी 2024 को इलेक्ट्रोल का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को ट्रेनिंग दी जाएगी।