May 9, 2024

सर्व समाज ने मिलकर मनाया क्रिसमस पर्व

Faridabad/ Alive News: सद्भावना व भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम हिंदू ईसाई व सर्व समाज ने मिलकर क्रिसमस पर्व आशियाना अपार्टमेंट सेक्टर 62 बल्लभगढ़ में बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर आईपीसी जीवन ज्योति चर्च के पादरी लाजर रंजीत सेन ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म व उनके जीवन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पादरी लाजर रंजीत सेन ने पवित्र बाइबिल के माध्यम से बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त संसार को प्रेम समानता व भाईचारे का संदेश दिया। समस्त संसार के पापों के बदले में बलिदान हुए, वह तीसरे दिन मुर्दों में से जी उठे।

कार्यक्रम में इलाके के 500 से अधिक लोग शामिल हुए! पास्टर जोशुआ लाल व उनकी टीम ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए इस अवसर पर बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, भाजपा नेता अमन गोयल, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष इकबाल जैलदार, जिला भाजपा के पदाधिकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा आदर्श नगर मंडल अध्यक्ष फकरूद्दीन शाह, मंडल कार्यकारिणी सहित व क्षेत्र की पार्षद वार्ड- 40 सविता तंवर, वार्ड-39 के पार्षद पंडित हरप्रसाद, गोड वार्ड- 38 की पार्षद उमा सेनी, भाजपा नेता राकेश गुर्जर, जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री बुद्धा सेनी, मनोज बालियान, जिला पार्षद अवतार सारंग व जिला के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।