September 16, 2026

घर से लापता हुई महिला को किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने 20 दिन पहले घर से लापता हुई 19 वर्षीय महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 6 जनवरी को अपने घर से लापता हुई 19 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से महिला का गाजियाबाद विजय नगर का पता लगा। जिसपर कार्रवाई करते हुए तुरंत क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला को बरामद कर लिया है।

महिला के परिजनों को सूचना दी गई। महिला से परिजनों के सामने पूछताछ की गई। जिसमें महिला ने बताया कि उसका किसी बात को लेकर परिवार के साथ गृह क्लेश चल रहा था। जिससे नाराज होकर महिला बिना बताए घर से निकल गई थी।