September 16, 2026

अवैध हथियार सहित एक आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अमरात उर्फ अमन (22) है। आरोपी फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में रहता है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सारन के एरिया प्याली रोड सारन से काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुछ दिन पहले मथुरा गया हुआ था।