October 1, 2024

नाबालिग को बंदूक दिखाकर प्रॉपटी हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने 8 वर्ष के बच्चे को अवैध हथियार दिखाकर प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित उर्फ मोटे है। आरोपी रोहतक जिले के गांव मोखरा का रहने वाला है। आरोपी शिकायतकर्ता प्रमोद की पत्नी संतोष के साथ लिव इन रिलेशन में पिछले एक साल से रह रही है। महिला संतोष का एक लड़का 8 साल का है। महिला के पति प्रमोद के साथ रहती है। आरोपी लड़के की प्रॉपर्टी हडपने की नियत से लड़के को बंदूक की नोक पर ले जाना चाह रहा था।

आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आईएमटी बल्लबगढ़ एरिया से देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पर पूर्व में लूट, स्नैचिंग की हत्या की धाराओं में 3 मुकदमें, लूट, अपहरण की धाराओं में 2 मुकदमें दर्ज है। पलवल और फरीदाबाद में हत्या, लूट के 3 मुकदमें दर्ज है।