March 10, 2026

अवैध हथियार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने दो अलग-अलग स्थान से अवैध हथियार रखने वाले आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नाम ललित और रोहित उर्फ पिंटू है। आरोपी ललित गांव मुजेसर का तथा रोहित उर्फ पिंटू बल्लबगढ़ के आदर्श नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी ललित को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचन से बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड से काबू किया है। आरोपी से तलाशी में देसी कट्टा बरामद हुआ है।

आरोपी रोहित उर्फ पिंटू को डीलर चौक सेक्टर-64 से देसी कट्टे के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।