June 13, 2026

नगर निगम ने एनआईटी जोन में 20 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News : निग्मायुक्त यशपाल यादव ने एनआईटी 1,2,3 और 5 में हो रहे अवैध निर्माणों की शिकायत आने के बाद अधिकारियों के साथ इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया और 33 अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम ने 20 इकाईयों में हो रहे अवैध निर्माणों को सील किया। जिसमें एनआईटी प्रथम जोन की 5 इकाईयां, एनआईटी जोन-2 की 4 इकाईयां, जोन-3 की 5 यूनिट, एनआईटी जोन-2 की 6 इकाईयां जिसमें अवैध निर्माणों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। निगम अधिकारियों ने उनको सील कर दिया।

निगमायुक्त ने बताया कि निगम क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नही होने दिया जाएगा। अगर निगम क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी और ऐसे सभी अवैध निर्माणों को तोड़ने का खर्चा भी नगर निगम निर्माणकर्त्ताओं से वसूला जाएगा। निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।