March 13, 2026

बीते 24 घंटे में कोरोना के आए 5233 नए मरीज, 7 लोगों की हुई मौत

New Delhi/Alive News : कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। एक दिन में इतने मरीज कई महीनों बाद दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। अब देश में 28857 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5,24,715 पहुंच गई है।