September 14, 2026

नगर परिषद चुनाव : चेयरमैन पद के लिए तीन और पार्षद पद के 16 प्रत्याशियों ने नामांकन लिया वापिस

Faridabad/Alive News : हरियाणा में नगर परिषद चुनाव को लेकर चेयरमैन पद के 3 उम्मीदवार और पार्षद पद के 16 प्रत्याशियों ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय से अपने नामांकन वापस ले लिया वही नगर परिषद के चेयरमैन पद के लिए 16 तथा पार्षद के लिए 21 वोटों से कुल 89 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किया था नामांकन वापसी के बाद निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार चेयरमैन पद के लिए योगेंद्र व प्रेमचंद निवासी घड़ी पट्टी ऑल होटल निवासी सुरेश चंद्र ने अपना नामांकन वापस लिया है इसी तरह वार्ड पार्षदों में वार्ड नंबर 5 से रेखा वार्ड 6 से विशाल वार्ड 7 से प्रीति वार्ड 8 से जगदीश दुर्गेश व समय सिंह वार्ड 9 से मूलचंद वार्ड 10 से भगवान सिंह कमलेश्वर वीरेंद्र वार्ड 12 से गजेंद्र और रोहतास वार्ड 15 से डालचंद वोट 16 से मनीष निर्माण तथा वार्ड 18 से सुमित वतन अपना नामांकन वापस ले लिया है नाम वापसी के बाद चेयरमैन पद के लिए 13 और पार्षद पद के लिए केवल 73 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बता दें, कि बीते मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।